मुंगेली पथरिया :
शासकीय वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय, पथरिया में मेडिकल टीम लोरमी, जिला औषधि निरीक्षक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना व यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य अंजली शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। ड्रग निरीक्षक किरण सिंह ने दवाओं से हो रहे नशा का विस्तृत विवरण रखा, साइकोलॉजिस्ट ओपी साहू ने कोटपा एक्ट और तम्बाखू के व्यापक प्रभाव मनोविज्ञान को छात्रों के बीच रखा। देश के भविष्य युवा छात्रों को संबोधित करते हुए अभिलाष जायसवाल ने कहा कि “जिस कॉलेज का नाम ही वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी के नाम पर है, जिसने गुलामी को स्वीकार नहीं किया, वहाँ से आज हम नशे की गुलामी के खिलाफ लड़ाई का संकल्प लेते हैं।” युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा धीरे-धीरे डिग्री, करियर और माता-पिता के सपनों को राख कर देता है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने हाथ आगे कर शपथ ली – “मैं जीवन भर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहूँगा और समाज को भी नशामुक्त बनाऊँगा।”

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य *श्रीमती अंजली शर्मा*, ड्रग इंस्पेक्टर *किरण सिंह*, साइकोलॉजिस्ट *ओ.पी. साहू*, मेडिकल टीम के अध्यक्ष *मिंटू छाबड़ा*, *राजेंद्र साहू, मुकेश कश्यप, अवधेश राजपूत, रामदिन पाण्डेय* सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में “नशा मुक्त हो – पथरिया हमारा” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
