➡️ *ग्राम साल्हेघोरी की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर 05 बोरी चावल चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
➡️ *साइबर सेल एवं चौकी डिंडौरी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 05 बोरी चावल किए बरामद।*
—-000—-
*जिला मुंगेली/डिंडोरी :-* दिनांक 28.08.2026 को प्रार्थी जलेश्वर साहू, निवासी साल्हेघोरी, चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली द्वारा चौकी डिंडौरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह ग्राम साल्हेघोरी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में विक्रेता है। दिनांक 27.08.2026 को शाम करीब 06:00 बजे राशन वितरण करने के पश्चात दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 28.08.2026 को सुबह करीब 06:40 बजे राशन दुकान का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाकर देखने पर (पूरक कथन के आधार पर ) 05 बोरी चावल चोरी होना पाया गया, जिसकी शासन द्वारा निर्धारित दर 34.31 रुपये के हिसाब से कुल कीमत 13,724 रुपये की चोरी होना पाए जाने से रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 331(4), 305(3), 317(2), 3(5) B.N.S. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं चौकी डिंडौरी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर चोरी के संबंध में अलग-अलग कार्यविभाजन करते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को रवाना किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान बेसिक पुलिसिंग, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी आधार पर ग्राम सारधा निवासी रामानंद अहिरवार के चोरी की घटना में संलिप्त होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल रामानंद अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान रामानंद अहिरवार ने दिनांक 28.08.2026 की रात्रि में अपने ग्राम सारधा के साथी राजेश सारथी के साथ मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 28 ई 4456 से ग्राम साल्हेघोरी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जाकर 05 बोरी चावल चोरी करना तथा चोरी किए गए चावल को ग्राम गोंड खाम्ही निवासी अनिल साहू के घर/दुकान में बिक्री करना बताया, संदेही आरोपी अनिल साहू से पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी किए गए 05 बोरी चावल बरामद किए गए। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने पर आरोपी 01. रामानंद अहिरवार, पिता ननकुराम अहिरवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी सारधा, थाना लोरमी, जिला मुंगेली एवं 02. खरीददार अनिल साहू, पिता बालाराम साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी गोंड खाम्ही, थाना लोरमी, जिला मुंगेली को विधिवत दिनांक 13.09.2026 को दिनांक 14.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी राजेश सारथी जो अन्य प्रकरण में जिला बिलासपुर के जेल में निरुद्ध है, पृथक से वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्येंद्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी साइबर सेल), उप निरीक्षक मान सिंह (प्रभारी चौकी डिंडौरी), प्रधान आरक्षक नरेश यादव, श्याम डहरिया, नोखे कुर्रे, यशवंत डाहिरे, गुलाब राजपूत, रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पांडेकर, अतुल ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, राम कश्यप, संजय पात्रे एवं पवन गंधर्व की अहम भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
