*लोरमी -* क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है। उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव के विशेष प्रयासों से लोरमी को विद्युत अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात मिली है। शासन ने लोरमी में नवीन ग्रामीण विद्युत जोन के गठन को स्वीकृति दे दी है।
इस निर्णय के बाद अब लोरमी क्षेत्र में दो पृथक विद्युत जोन क्रियाशील रहेंगे – *लोरमी ग्रामीण जोन* और *लोरमी नगर जोन*। अभी तक एक ही जोन से पूरे क्षेत्र का संचालन होता था, जिससे ग्रामीण इलाकों में शिकायतों के निराकरण में देरी होती थी।

नए ग्रामीण जोन के बनने से विकासखंड के सुदूर ग्रामीण अंचलों में बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस और बिलिंग संबंधी कार्यों का प्रबंधन अब अधिक सुव्यवस्थित और तेज होगा। वहीं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लोरमी नगर जोन के माध्यम से समर्पित सेवाएं मिलेंगी।
गौरतलब है कि नवीन जोन की स्वीकृति के साथ ही दोनों जोनों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के पृथक-पृथक पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इससे फील्ड में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा और निगरानी तंत्र मजबूत होगा।
लंबे समय से ग्रामीणजन अलग जोन की मांग कर रहे थे। स्वीकृति के बाद क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय लोरमी के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
