केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से सेतगंगा, सरगांव, मदकु द्वीप और लोरमी में होंगे निर्माण कार्य

मुंगेली। जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) मद के तहत चार महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के लिए कुल 74.42 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल के बाद एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के सहयोग से इन कार्यों को स्वीकृति मिली है। इन निर्माण कार्यों से किसानों को सुविधाएं मिलने के साथ ही पर्यटन और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले में पहली बार CSR मद के तहत विकास कार्यों के लिए आधिकारिक व्यवस्था स्थापित कर राशि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों और प्रशासनिक समन्वय से जिले में CSR मद से विभिन्न जनहितकारी कार्यों का रास्ता खुला है। इसके तहत कुल 74,42,711.50 रुपये की लागत से चार निर्माण कार्यों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
चार स्थानों पर होंगे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य
सेतगंगा में किसानों के लिए बनेगा विश्राम कक्ष
मुंगेली क्षेत्र के सेतगंगा में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 19,99,785.52 रुपये की लागत से किसान विश्राम कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इससे कृषि कार्यों के सिलसिले में आने वाले किसानों को बैठने और विश्राम करने की सुविधा मिल सकेगी।
सरगांव में भी किसानों को मिलेगी सुविधा
पथरिया विकासखंड के सरगांव में 18,32,997.49 रुपये की लागत से किसान विश्राम कक्ष बनाया जाएगा। इस निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिलने की

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
