
मुंगेली जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसाकापा से एक अनोखी और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के संत लैनदास सतनामी ने 100 से भी अधिक समाधि संपन्न कर देने की दावा कर रहें हैं!

जिसमें कुछ जल समाधि और मिट्टी समाधि शामिल है वर्तमान में अभी फिलहाल 24 घंटे की जल समाधि लेने का ऐलान करते हुऐ संत द्वारा पर्चा जारी करने के बाद से क्षेत्र में कौतूहल और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जारी पर्चे के मुताबिक संत लैनदास सतनामी रविवार 18 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे 7 फीट गहरे पानी में जल समाधि लेंगे। उन्होंने दावा किया है कि वे सोमवार 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे यानी ठीक 24 घंटे बाद गुरु बालकदास की जयकारा लगाते हुए सकुशल बाहर आ जाएंगे

संत ने पर्चे में लिखा है कि वे पूर्ण होशो-हवास में अपने गुरुओं के आदेश पर यह समाधि ले रहे हैं और यदि इस दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसमें किसी मानव या संत समाज का कोई दोष नहीं होगा।
संत ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास, गुरु अमरदास और गुरु बालकदास की महिमा का उल्लेख करते हुए सभी संत समाज और ग्रामीणों को इस समाधि को देखने के लिए परसाकापा आने का न्योता दिया है। वंही बाबा गुरुघांसी जी के बताये रास्ता मास मदीरा जैसे कुरितियों से दुर रहे मनखे मनखे एक समान के संदेश को आत्म सात करे जिसे देखने क्षेत्र भर से आये सतनाम पंथ को मानने वाले सैकडो श्रद्दालूओ के बीच आज 3 बजे सकूशल 7फिट गड्डे पानी के समाधी से निकल कर लोगो के बीच आस्था का संचार किया वंहीइस संबंध मे पंचायत के सरपंच प्रकाश बघेल ने बताया की संत लैन दास सतनामी के बाबा जी के प्रति बचपन से ही पूजा अर्चना मे लगा रहा और लगभग 26 वर्षो से अनेक किस्म के समाधी लेते आ रहा है जिससे लोगो मे आस्था के प्रति उत्साह और खुशी का महौल रहा


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
