मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण और हरित मुंगेली के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान के दसवें वर्ष के 10वें चरण का आयोजन पेंडाराकांपा साहू समाज मुक्तिधाम में किया गया। अभियान का यह चरण दो दिन पूर्व सम्पन्न हुए शिक्षक दिवस के अवसर को याद करते हुए शिक्षकों को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर, जामुन, करंज सहित विभिन्न प्रजातियों के 30 पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज को सही दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों के संस्कार एवं भविष्य को गढ़ने का काम करते हैं। शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण करना प्रकृति और गुरु दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सार्थक प्रयास है। एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ पर्यावरण का उपहार देना है।
संस्था के सचिव विनोद यादव ने कहा कि हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित करना और समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। शिक्षक दिवस को समर्पित यह चरण पर्यावरण संरक्षण के साथ गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है।

दसवें चरण के अभियान प्रभारी एवं संस्था के कोषाध्यक्ष धनराज परिहार ने कहा कि अभियान के प्रत्येक चरण को समाज के किसी न किसी महत्वपूर्ण अवसर या वर्ग को समर्पित करने का प्रयास किया जाता है। इस बार शिक्षकों के सम्मान में पौधरोपण कर उन्हें प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का संदेश दिया गया है। हमारा प्रयास है कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल हो और वे आने वाले वर्षों में छायादार एवं फलदार वृक्ष बनकर समाज को लाभ पहुंचाएं।
इस अवसर पर सँस्था के सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, विकास जैन, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, पप्पू शर्मा, अनीश जैन, कोमल चौबे, आर्या सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, आशीष सिंह, वैभव ताम्रकार, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, परमेश्वर देवांगन सहित पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सुमित उपाध्याय, यूटूबर अमन राजा, महाराणा प्रताप वार्ड पार्षद कुलदीप पाटले, नरेंद्र साहू, सागर वैष्णव उपस्थित रहे।


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
