मुंगेली/ जिला यादव समाज मुंगेली द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड मुंगेली से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें यादव समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू तथा कार्यक्रम अध्यक्ष मुंगेली विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले रहे। अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समाज एवं नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दिया.
श्रीकृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
महोत्सव के दौरान यादव समाज के बालक-बालिकाओं के लिए श्रीकृष्ण सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे प्रतिभागियों ने भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियंवदा यादव को ₹2100, द्वितीय पुरस्कार मौली यादव को ₹1500 तथा तृतीय पुरस्कार पृषा यादव को ₹1100 प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ₹501 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दिव्यांश यादव, मोहित यादव, पुष्पा केशरी, दर्शिता यादव, चेतन यादव, दक्ष यादव, कुशाग्र यादव एवं महक सहित अन्य बच्चों ने सहभागिता किया ।
श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का आह्वान
मुख्यअतिथि तोखन साहू ने भगवान श्रीकृष्ण की गौरवगाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से हमें समाज में एकता, संगठन और आपसी भाईचारे की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने यादव समाज को एकता के सूत्र में बंधकर समाज के विकास और उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अध्यक्ष पुन्नूलाल मोहले ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर महाभारत तक के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य, नीति और कर्म का संदेश देता है। हमें उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शीलू साहू, पूर्व महापौर बिलासपुर रामशरण यादव, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सोमनाथ यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका मुंगेली मोहन मल्लाह, एल्डरमैन संजय वर्मा, पार्षद विजय बंजारा, अरविंद वैष्णव, असलम खान, लक्ष्मी यादव पार्षद बिलासपुर,पूर्व पार्षद राकेश यादव, सेवा दल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,पत्रकार योगेश शर्मा, लिखिलेश लाल, उमेश साहू शिक्षक,जिला राम यादव, त्रिभुवन यादव, रितेश यादव
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज प्रमुखों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में समाज के प्रमुखजनों शत्रुघन यादव गौटिया नवागांव, अनंत राम यादव गौटिया गोरखपुर, लखन लाल यादव गौटिया झगरहट्टा , हरिराम यादव गौटिया चुचरुगपुर , हंसराज यादव, नरेंद्र यादव कोयलारी, बड़कू यादव देवान मुंगेली, ध्वजा राम यादव माराडाबरी, सरस्वती यादव सरपंच रामगढ़, मुन्नी वीरेंद्र यादव सरपंच देवरी , राजकुमार यादव सरपंच प्रतापपुर, दिलेश्वर यादव सरपंच ढाबह, मिट्ठू यादव एवं सुखनंदन यादव शिक्षक मुंगेली का मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रामशरण यादव एवं केशव यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सीरिया यादव द्वारा किया गया।
आयोजन की सफलता में रहा समाजजनों का सहयोग
श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव को लेकर यादव समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम सीरिया यादव, महेश यादव, प्रहलाद यादव, संतोष यादव, जलेश्वर यादव, नीरज यादव, घनश्याम यादव, हरिप्रसाद यादव, रामशरण यादव, रमेश यादव, विनोद यादव, सुशील यादव, अशोक यादव, सतीश यादव, मिलेश्वर यादव, मनीष यादव, गणेश यादव, भरत यादव सहित समस्त जिला यादव समाज मुंगेली का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, संस्कारों, कर्म एवं एकता के संदेश को समाज तक पहुंचाया गया।
आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
