जूनापारा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

मुंगेली/जूनापारा। अवैध लकड़ी के कारोबार और वन संपदा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने 16 अक्टूबर को ग्राम बांधा में कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम बांधा के पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर पर छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सरपंच के पुत्र राजेश सोनवानी के कब्जे से 31 नग अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की गई।
मुखबिर की सूचना पर दी गई दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जूनापारा पुलिस और वन विभाग को ग्राम बांधा में अवैध रूप से इमारती लकड़ी रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सागौन की लकड़ी के चिरान एवं सिलपट सहित कुल 31 नग लकड़ी बरामद की गई।
भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
कार्रवाई के बाद वन विभाग ने बरामद लकड़ी के संबंध में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। विभाग द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में जूनापारा पुलिस के स्टाफ और वन विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी के कारोबार पर नियंत्रण लगाने की दिशा में प्रयास किया गया है।
वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभागों द्वारा निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
