लोरमी। नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से जय दुर्गा वार्ड दुर्गोत्सव समिति, गुरुद्वारा चौक लोरमी की मातृ शक्तियों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सराहनीय पहल की गई। अभियान के तहत लोरमी नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर डस्टबिन के उपयोग और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूकता बोर्ड लगाए गए। इसके माध्यम से नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। समिति की मातृ शक्तियों ने लोगों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल नगर प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग अपने आसपास सफाई रखें और कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन का उपयोग करें, तो लोरमी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।

अभियान के माध्यम से नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने, कचरे का उचित निपटान करने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। मातृ शक्तियों की इस पहल से नगर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, श्रीमती बिना शर्मा, श्रीमती मंजू सलूजा, श्रीमती अनुराधा जायसवाल, श्रीमती किरण जायसवाल, श्रीमती रीता यादव, श्रीमती नीलू जायसवाल, श्रीमती पूजा जायसवाल, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती अंजली जायसवाल, श्रीमती ममता साकत एवं श्रीमती निधि सोनी सहित अन्य मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।
समिति की इस पहल के माध्यम से नग�


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
