मुंगेली। मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 नग देशी प्लेन शराब (5.400 बल्क लीटर) और परिवहन में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 42,400 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पल्सर मोटरसाइकिल में दो युवक बिरगांव की ओर से दाऊपारा की तरफ शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने साईं पेट्रोल पंप, बिरगांव रोड के पास घेराबंदी कर सागर वर्मा (18 वर्ष 7 माह) और महेश विश्वकर्मा (19 वर्ष), निवासी नवागांव चीनू को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 30 नग देशी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 2,400 रुपये है। शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने की। कार्रवाई में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
