*लोरमी, मुंगेली।* तहसील मुख्यालय लोरमी में अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी समस्याएं आज तक जस की तस बनी हुई हैं। इसी को लेकर आज दिनांक 16.09.2026 को अधिवक्ता संघ लोरमी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुंगेली कलेक्टर महोदय के समक्ष आवेदन पत्र प्रस्तुत किया।
अधिवक्ता संघ ने 3 प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा –
*1. उपकोषालय (ट्रेजरी) की मांग 8 साल से अधूरी:*
अधिवक्ताओं ने बताया कि लोरमी में उपकोषालय की मांग 2018 से लगातार की जा रही है। ट्रेजरी नहीं होने से लोरमी, लब्धरा और आसपास के ग्रामीणों को छोटे-छोटे चालान और शासकीय कार्यों के लिए 35 किमी दूर मुंगेली जाना पड़ता है, जिससे भारी परेशानी होती है।
*2. क्लर्क की कमी से डेढ़ महीने से ठप है तहसील कोर्ट:*
तहसील कोर्ट लोरमी में लिपिक (क्लर्क) की कमी के कारण पिछले लगभग डेढ़ महीने से न्यायालयीन कार्य बंद पड़ा है। इससे पक्षकारों और अधिवक्ताओं दोनों को भारी दिक्कत हो रही है। संघ ने शीघ्र क्लर्क की नियुक्ति कर कार्यों में गति लाने की मांग की है।
*3. अधिवक्ताओं के लिए भवन नहीं:*
तहसील परिसर लोरमी में न्यायालय खुलने के बाद से ही अधिवक्ताओं के बैठने और कार्य करने के लिए सुविधाजनक भवन नहीं है। इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता संजय त्रिपाठी, सुरेश छतरिया, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर कश्यप, किशन देवांगन, महेन्द्र सिंह, अजय तिवारी, रामेश्वर कुलमित्र सहित अधिवक्ता संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
