उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे निराश्रितजनों का सम्मान एवं मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए हवन पूजा कार्यक्रम में सहभागिता
शिवघाट में स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन भी होगा
लोरमी, 16 सितंबर 2026।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को देशभर में प्रारंभ हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत लोरमी में विभिन्न सेवा एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में लोरमी प्रवास पर पहुंच रहे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की उपस्थिति में ‘स्नेहा सेवा एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन मानस मंच में किया जाएगा, जिसमें निराश्रितजनों के सम्मान के साथ हवन कार्यक्रम भी संपन्न होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं निराश्रित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव शिवघाट पहुंचेंगे, जहां स्वीकृत सौंदर्यीकरण कार्य के प्रारंभ हेतु विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन किया जाएगा। शिवघाट के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को और बेहतर स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य प्रारंभ होगा।
उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनभागीदारी और जनसेवा की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी से संचालित करने पर जोर दिया है।
लोरमी में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, सम्मान और जनकल्याण की भावना को सशक्त करने के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों को भी गति प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके पश्चात शाम 7 बजे लोरमी विधानसभा में टोटल 1 लाख 11 हजार दीया जलाएंगे
11 हजार दीया व्यवहार न्यायालय के सामने जलाएंगे
1100 दीया अटल परिसर में

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
