*मुंगेली, * जिले में “पैसा डबल करो” के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। चौकी खुड़िया, थाना लोरमी में आरोपी बेदराम पटेल निवासी दरवाजा (टोपियाडीह) के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 316(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
फरियादी आजूराम पटेल ग्राम लगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने खुद को ‘मिस्टर मिंट (क्रिप्टो करेंसी) स्टेप मिंट’ का जिला टीम लीडर बताकर झांसा दिया। आरोपी ने कहा – “App डाउनलोड करो, रोज 1 घंटा मोबाइल हिलाओ, 10 हजार अंक पूरे होते ही 6 महीने में पैसा डबल।”

भरोसे में आकर फरियादी ने अलग-अलग तारीखों में नगद और UPI/बैंक ट्रांसफर से कुल 5 लाख रुपए दे दिए। आरोपी ने खुद उसके मोबाइल में App इंस्टॉल कराया। 6 महीने तक मोबाइल हिलाने के बाद भी एक रुपया नहीं मिला। यही नहीं, उसके पिता से भी 2.5 लाख रुपए और ले लिए।
सिर्फ एक नहीं, हजारों शिकार –
FIR में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ग्राम दरवाजा के जयराम पटेल से 8 लाख, ग्राम बोकरा कछार के कुंवर सिंह से 2.5 लाख और आस-पास के गांवों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपए इसी तरह ऐंठे हैं। ठगी के पैसे से आरोपी ने जमीन, प्लॉट, मकान, सोने-चांदी और महंगी गाड़ियां खरीदी हैं।
पैसा मांगने पर आरोपी धमकी देता है कि “पुलिस में मेरी पहचान है, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता।”
पुलिस ने की कार्रवाई –
चौकी प्रभारी दिलीप कुमार प्रभाकर द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट और UPI स्क्रीन शॉट जब्त किए हैं।
जनता से अपील – जागरूकता संदेश
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नेता अभिलाष जायसवाल ने जनता से अपील की है –
- “रोज मोबाइल हिलाओ – पैसा डबल” – ऐसा कोई भी App/स्कीम 100% फ्रॉड है।
- मिस्टर मिंट, स्टेप मिंट, क्रिप्टो करेंसी के नाम पर पैसा मांगने वालों से सावधान रहें।
- कोई भी व्यक्ति अगर खुद को टीम लीडर, कंपनी एजेंट बताकर पैसा डबल का लालच दे, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में शिकायत करें।
- अपने गांव के किसी भी व्यक्ति ने इसमें पैसा लगाया है तो वह सामने आए और सामूहिक शिकायत करे।
यह खबर हर ग्रामीण तक पहुंचना जरूरी है, ताकि और कोई इस जाल में न फंसे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
