विधायक धर्मलाल कौशिक, व्यास नारायण कश्यप सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, लोक गायक कुर्मी भागवत कश्यप 30 कलाकारों के साथ देंगे प्रस्तुति

लोरमी। लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर सर्व कुर्मी युवा मंडल लोरमी द्वारा भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सर्व कुर्मी समाज मुंगेली के जिलाध्यक्ष रामाकांत कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, चंद्रपुर विधायक व्यास नारायण कश्यप एवं पूर्व विधायक चैतन्य चंद्राकर शामिल होंगे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, पूर्व विधायक ममता मनोज चंद्राकर, नगर पंचायत लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली लक्ष्मी सोन चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बिलासपुर संतोष कश्यप, रामगोपाल चंद्राकर, अशोक चंद्राकर, डॉ. परमेश्वर कश्यप, अरुण कुलमित्र, शोभा कश्यप, अंजोरी कश्यप, विरेंद्र चंद्राकर, हीरा कश्यप, श्रवण कश्यप, मुनेश्वर चंद्राकर, ईश्वरी चंद्राकर, केशव कश्यप, महेत्तर कश्यप, जलेश्वर चंद्राकर, अरुण कश्यप एवं रामनारायण (लालू कश्यप) सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजन कबीर भवन, नया बस स्टैंड लोरमी में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बाइक रैली एवं भ्रमण का आयोजन होगा। इसके पश्चात जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति रहेगी। इसमें सुप्रसिद्ध लोक गायक कुर्मी भागवत कश्यप अपने 30 कलाकारों की टीम के साथ शानदार प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजक सर्व कुर्मी युवा मंडल लोरमी के अध्यक्ष कुर्मी हरेंद्र चंद्राकर एवं आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
