थाना सरगांव क्षेत्र में कच्ची महुआ देशी शराब तस्करी करने वाले तस्कर को किया गया गिरफ्तार
➡️ *आरोपी से 187 नग पन्नी में (56.100 बल्क लीटर) देशी कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कुल कीमती 48,000 रूपये को किया गया जप्त*
–000–
*मुंगेली* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली डॉ.प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविंदर सिंह से कुशल मार्गदर्शन पर थाना सरगांव पुलिस को दिनांक 08.10.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम मचहा से सरगांव की ओर जा रहा है, कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम बावली स्कूल के पास मर्राकोना रोड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे गवाहों के समक्ष पूछताछ करने एवं चेक करने पर वह व्यक्ति अपना नाम परषोत्तम जांगड़े पिता शेरदास जांगडे उम्र 45 वर्ष साकिन मचहा थाना सरगांव का होना बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे *187 नग पॉलिथीन प्रत्येक में 300 मिली लीटर जुमला 56 लीटर 100 मिली लीटर* हाथ भट्टी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल होण्डा कंपनी सीजी-28 के-5127 कीमती 40000 रूपये जुमला 48000 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी परषोत्तम जांगड़े पिता शेरदास जांगडे उम्र 45 वर्ष साकिन मचहा थाना सरगांव, जिला मुंगेली को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, (थाना सरगांव से प्रआर. अशोक कौशिक, आर. विश्वनाथ राजपूत) आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर एवं राहुल कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
