“साइबर जागृति अभियान” के तहत मुंगेली जिले को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा किया गया पुरस्कृत।
“साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” के तहत “हर गांव, हर घर” को किया गया साइबर जागरूक
जिला मुंगेली पुलिस द्वारा 18 लाख 32 हजार 13 आमजन सभी वर्गों के व्यक्ति (छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष एवं वृद्धजन) को किया गया जागरूक।

“साइबर जागृति अभियान” के तहत मुंगेली पुलिस की “पहल” कार्यक्रम के माध्यम से अनवरत साइबर जागरूकता कार्यक्रम जारी।
—000—

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित *”साइबर जागृति अभियान”* के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए मुंगेली जिले को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छ.ग. शासन एवं माननीय गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के करकमलों से सम्मानित किया गया, प्रदेश के आठ पुरस्कृत जिलों में मुंगेली को भी स्थान मिला है, जिले की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा पु से) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा ने यह सम्मान प्राप्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के दौरान मुंगेली पुलिस ने जिले के 18 लाख 32 हजार 13 लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। इनमें छात्र-छात्राएं, महिलाएं, पुरुष एवं बुजुर्ग शामिल हुए हैं।
मुंगेली जिले को यह सम्मान सभी ग्राम पंचायतों में साइबर जागृति की शपथ दिलाकर ग्रामीण एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने के लिए प्रदान किया गया, अभियान के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।
इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने साइबर टीम, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिले की जागरूक जनता को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।
मुंगेली पुलिस द्वारा *”पहल”* कार्यक्रम के तहत साइबर जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक किया जा सके।
*मुंगेली पुलिस की अपील:* स्वयं जागरूक बनें, दूसरों को जागरूक करें और साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
