
मानस मंच में आठवें वर्ष भी गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा पूरा नगर
विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

लोरमी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर लोरमी नगर में भक्ति, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। नगर के मानस मंच में मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड लोरमी द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।

नवरात्रि के दौरान आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक गरबा नृत्य, भक्तिमय गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा मानस मंच भक्तिमय हो उठा। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों और युवाओं ने गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। आयोजन स्थल पर देर तक उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।
आठवें वर्ष भी कायम रहा गरबा महोत्सव का आकर्षण

लोरमी में गरबा महोत्सव लगातार आठवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गरबा के पारंपरिक स्वरूप के साथ मां दुर्गा की आराधना ने आयोजन को विशेष बना दिया।
मानस मंच में आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सहभागिता का संदेश दिया। गरबा के �

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
