
लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के कबीर भवन में विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर गणेश पंडाल, उत्कृष्ट गणेश झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों तथा झांकियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं। ये लोगों को आपस में जोड़ने और मिलकर खुशियां बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। दीपावली का पर्व प्रेम, सद्भाव और आत्मीयता का संदेश देता है। लोरमी परिवार का एक साथ मिलकर त्योहार मनाना आपसी एकता और अपनत्व का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि लोरमी ने विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी अपनी अलग पहचान बनाई है। क्षेत्र के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गणेश उत्सव के दौरान आकर्षक सजावट, स्वच्छता और सुंदर पंडाल तैयार करने वाली समितियों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट गणेश झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों को भी सम्मानित किया गया। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से झांकियों की विशेषताओं, उनके संदेशों और सामाजिक सरोकारों को लोगों तक पहुंचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

गणेश झांकियों में बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे और विकास की बदलती तस्वीर को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा नशामुक्ति का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास भी किया गया।



अरुण साव ने कहा कि लोरमी की पहचान केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं भी क्षेत्र को विशेष पहचान दिला रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक झांकियों ने लोरमी को नई पहचान दी है। इन आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि लोरमी की गणेश झांकियों की चर्चा अब दूसरे जिलों में भी हो रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि लोरमी की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और गौरव को प्रदेशभर में पहचान मिले।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
