*लोरमी* ग्राम मोहबंधा के हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘सेवा संकल्प’ के तहत नशामुक्ति जागरूकता एवं स्वच्छ भारत अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल टीम लोरमी, इको क्लब और स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति जागरूकता से हुई। इस दौरान *राजेंद्र साहू* ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं *अभिलाष जायसवाल* ने ‘नशा मुक्ति में छात्रों की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें ‘पहली बार को ना’ कहने का साहस रखना चाहिए और अपने लक्ष्य के नशे में रहना चाहिए। आगे छात्रों को संबोधित करते कहा कि छात्रों को नशे के खिलाफ यह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी होगी, शुरुआत अपने घर और परिवार से करनी होगी। सरकार नशे को प्रतिबंधित क्यों नहीं करती के प्रश्न पर जवाब देते हुए बताया कि सरकार को इसमें टैक्स तो मिलता है पर श्रमिकों को रोजगार भी मिलता है । नशा अचानक बंद करने से दुष्परिणाण भी आ सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, *”नशा नाश की जड़ है। इससे हमें खुद दूर रहना है और दूसरों को भी प्रेरित करना है।”* इसके बाद अभिलाष जायसवाल ने समस्त छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात स्वच्छ भारत अभियान के तहत मेडिकल टीम और इको क्लब के सदस्यों ने स्कूल परिसर व सामने मुख्य मार्ग पर साफ-सफाई की। साथ ही *”पेड़ लगाओ तो प्राण बचाओ”* के नारे के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्राचार्य केशव ध्रुव, महेंद्र ध्रुव राजेश कुमार राजपूत, शिवेन्द्र चंद्राकर, बंसीलाल वर्मा, मेडिकल टीम के नगर अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा, उपाध्यक्ष जीवन साहू, सचिव मुकेश कश्यप, कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत, तीर्थ साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
