➡️*”सेवा संकल्प अभियान” के तहत लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर में 383 छात्र-छात्राओं को किया गया साइबर जागरूक*

➡️ *युवाओं को मोबाइल-सिम, बैंक खाता एवं मोबाइल पासवर्ड की सुरक्षा के संबंध में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, फर्जी नौकरी एवं ऑनलाइन जॉब ऑफर के नाम पर होने वाली ठगी से बचने के बताए उपाय।*
➡️ *”साइबर जागृति अभियान” कार्यक्रम से जागरूक होकर ठगी से बचने वाले ग्राम नवागांव चीनू निवासी सुधीर वर्मा को एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने किया सम्मानित*
–00–

*जिला मुंगेली :-* शासन स्तर पर संचालित *“सेवा संकल्प अभियान”* एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *“साइबर जागृति अभियान”* को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे, अति. कलेक्टर श्री जे. एल. यादव, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन में जिले में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आज दिनांक 23.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर, मुंगेली में उपस्थित होकर लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईटीआई कॉलेज जमकोर के कुल 383 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एसएसपी श्री पटेल के द्वारा कौशल विकास योजना के अंतर्गत एवं आईटीआई के तहत रोजगार की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को वर्तमान डिजिटल युग में डेटा प्राइवेसी, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए विशेष रूप से तीन महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखने की अपील की गई—
1. अपने नाम के मोबाइल एवं सिम का ही उपयोग करें तथा उसे सुरक्षित रखें।
2. अपने बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी को सुरक्षित रखें तथा किसी से साझा न करें।
3. मोबाइल में मजबूत पासवर्ड/पिन का उपयोग करें तथा अपना मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे, अतिरिक्त कलेक्टर श्री जे.एल. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला, एसडीएम श्री अजय शतरंज एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री संतोष गोषले द्वारा भी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं रोजगार के नाम पर की जाने वाली ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस दौरान रोजगार कार्यालयों, आईटीआई, कौशल विकास केंद्रों, श्रमिक सहायता केंद्रों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं अन्य रोजगार आधारित केंद्रों में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं एवं श्रमिकों को फर्जी नौकरी के विज्ञापन, ऑनलाइन जॉब ऑफर, फर्जी भर्ती एजेंसियों, रजिस्ट्रेशन/वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे की मांग तथा फिशिंग लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी से विशेष रूप से सावधान रहने की समझाइश दी गई।
*साइबर जागृति अभियान से जागरूक होकर ठगी से बचा युवक, एसएसपी श्री पटेल ने किया सम्मानित*
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के लिए प्रेरित करने हेतु ग्राम नवागांव चीनू निवासी श्री सुधीर वर्मा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके घर पर डाक के माध्यम से लॉटरी में कार जीतने की सूचना भेजी गई तथा कार प्राप्त करने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की जा रही थी, ग्राम में आयोजित साइबर जागृति अभियान के दौरान मिली जानकारी के कारण वे जागरूक थे, उन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए ठगों के झांसे में आने से स्वयं को बचाया। इस जागरूकता एवं सतर्कता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल द्वारा श्री सुधीर वर्मा को सम्मानित किया गया।
मुंगेली पुलिस द्वारा सभी छात्र- छात्राओं को अपील किया गया कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता और सतर्कता है। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन, पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन नौकरी के नाम पर पैसे जमा करने से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।
कार्यक्रम में लाईवलीहुड कॉलेज जमकोर की सहायक परियोजना अधिकारी सुश्री निशी देवांगन, निरीक्षक श्री कार्तिकेश्वर जांगड़े थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्रउप निरीक्षक श्री नवीन जांगड़े, श्री नवनीत, सउनि श्री मधुकर रात्रे, श्रीमती बबीता श्रीवास, आरक्षक श्री परमेश्वर जांगड़े सहित लाईवलीहुड कॉलेज एवं आईटीआई कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
