लोरमी| पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद साहू एवं जिलाध्यक्ष श्री अभिलाष जायसवाल के नेतृत्व में आज अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी जनगणना में जातियों की गिनती केवल नाम पूछकर न की जाए, बल्कि उसे वैज्ञानिक, प्रामाणिक और त्रुटिरहित बनाया जाए।
ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगें:
- जनगणना प्रपत्र में OBC के लिए स्पष्ट और अलग श्रेणी का प्रावधान किया जाए।
- प्रत्येक जाति/समुदाय को Unique Scientific Caste Code दिया जाए ताकि एक ही जाति के अलग-अलग नाम, पर्यायवाची और क्षेत्रीय नामों के कारण आंकड़े बंटे नहीं।
- राज्यवार Caste Master List तैयार की जाए।
- डिजिटल जनगणना में Searchable Drop-down Menu की व्यवस्था हो।
- तेलंगाना के SEEEP सर्वे के विशेषज्ञों के अनुभव को शामिल किया जाए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने कहा कि “जाति पूछना ही पर्याप्त नहीं – जाति को सही गिनना जरूरी है। सही गिनती → सही आंकड़े → सही हिस्सेदारी → सामाजिक न्याय। गलत आंकड़ों के आधार पर सही नीति नहीं बन सकती।”
ज्ञापन सौंपने वालों में सभापति विद्यानंद चंद्राकर पार्षद कैलाश श्रीवास, मंडल अध्यक्ष हेमंत मानिकपुरी, हेमिन मंगेशकर, जिला सचिव बिंदु यादव,
छेदी लाल जायसवाल, आत्मा राम साहू, हके खान, जगता राम साहू, हके खान,
कामता सोनवानी, मनोज कुमार, पुना राम साहू,
भीम प्रकाश साहू, हितेश कुमार साहू, ईश्वर सिंह लोनिया, रवि विश्वकर्मा,
कमल यादव, संतोष जायसवाल, जगवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
