लोरमी। नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” घटक के तहत लगातार नौवें दिन नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर शुभ पेट्रोल पंप से श्रीराम गार्डन तक स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं।


अभियान में पेंशनर संघ, मनियारी क्रिकेट क्लब, राजपूत युवा ग्रुप मंझगांव तथा मां महामाया गणेश उत्सव समिति रानीगांव की प्रमुख सहभागिता रही।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका की पूरी टीम ने अभियान में भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुजीत वर्मा द्वारा नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहभागिता की अपील की गई। साथ ही नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने, कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत में शामिल करने का आग्रह किया गया।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
