वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सेंट जेवियर स्कूल एवं रोट्रेक्ट क्लब मुंगेली के गरबा महोत्सव में शामिल होकर प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

“पहल” अभियान के तहत गरबा एवं डांडिया प्रतिभागियों सहित उपस्थित नागरिकों को दी गई साइबर ठगी से बचाव की जानकारी, सभी को लगाया गया ‘पहल’ जागरूकता बैज।

दाऊपारा मुंगेली स्थित रेस्ट हाउस के पास आयोजित जगराता कार्यक्रम में डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से लगभग 7,000 श्रद्धालुओं तक पहुंचाया गया साइबर सुरक्षा का संदेश।
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं www.cybercrime.gov.in के प्रति किया गया जागरूक; नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान लगातार जारी रहेगा अभियान।
—000—

जिला मुंगेली :- नवरात्रि के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला मुंगेली पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सेंट जेवियर स्कूल मुंगेली एवं रोट्रेक्ट क्लब मुंगेली द्वारा आयोजित नवदुर्गा गरबा महोत्सव में मुख्य रूप से शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने *“पहल”* अभियान के तहत गरबा व डांडिया प्रतिभागियों एवं दर्शकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा सभी प्रतिभागियों को ‘पहल’ अभियान का बैज लगाकर साइबर सुरक्षा दूत बनने का संदेश दिया।
इसी कड़ी में मुंगेली के दाऊपारा स्थित रेस्ट हाउस के पास आयोजित जगराता कार्यक्रम में भी व्यापक साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 7,000 श्रद्धालुओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो व संदेश प्रदर्शित कर ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहने की अपील की।
इस अवसर पर प्र. उप निरीक्षक सीमा, सउनि मधुकर रात्रे एवं बबीता श्रीवास द्वारा उपस्थित जनसमूह को साइबर ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्होंने अपील की कि:
किसी भी अनजान लिंक या संदेहास्पद ऐप को डाउनलोड न करें।
अपने बैंक खाते, ओटीपी (OTP), सीवीवी या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
फर्जी लॉटरी, वर्क-फ्रॉम-होम, या सोशल मीडिया पर अज्ञात कॉल्स/संदेशों के बहकावे में न आएं।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं।
मुंगेली पुलिस द्वारा *“पहल”* अभियान के माध्यम से नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान आयोजित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में लगातार साइबर जागरूकता अभियान जारी रहेगा, ताकि नागरिक सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण हो सके।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
