लोरमी। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार लोरमी द्वारा आयोजित इन्ट्यूशन प्रोग्राम लेवल-2 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के इन्ट्यूशन प्रोग्राम की प्रशिक्षिका श्रीमती लीना छाबड़ा ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस आयोजन में वे बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने पहले इन्ट्यूशन प्रोग्राम लेवल-1 का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। लेवल-2 के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को एकाग्रता, आत्मविश्वास और मन की शक्ति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कई रोचक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रोचक गतिविधियों ने बच्चों में जगाई उत्सुकता
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने स्ट्रॉ मूवमेंट, फैन स्पिनिंग, स्पून बेंडिंग सहित अनेक गतिविधियों का अभ्यास किया। इसके अलावा बच्चों ने विभिन्न देशों की भाषाओं और आकृतियों को पहचानने तथा उन्हें अपनी कॉपी में उतारने जैसी गतिविधियों में भाग लिया। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने का भी अभ्यास कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को एकाग्रता, ध्यान और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षिका श्रीमती लीना छाबड़ा ने बच्चों को बताया कि किसी भी कौशल में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित अभ्यास और निरंतरता आवश्यक है। नियमित अभ्यास से बच्चों की एकाग्रता और सीखने की क्षमता में सुधार हो सकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इन बच्चों ने लिया प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आर्यन, आकांक्षा, नारायण, मयंक, प्रज्ञा, शानवी, समर्थ, वानशी, तनिष्क, तृषा, दीक्षांत सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों का रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग लोरमी के प्रशिक्षक हरजिंदर छाबड़ा एवं देव चौहान, अनामिका चौहान, रुपेश साहू, रतनैश राज, देवेन्द्र, आदित्य, धर्मेंद्र साहू, हीरामणि साहू, दिलीप राजपूत, बिहारी यादव, सूर्यकांत शर्मा, मनीषा और प्राची सहित अन्य वालंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, एकाग्रता और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
