कनौजे रजक समाज सेवा समिति विधानसभा लोरमी के अध्यक्ष शंभू रजक के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर में उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात, भूमि चयन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

लोरमी। कनौजे रजक समाज सेवा समिति विधानसभा लोरमी के प्रतिनिधिमंडल ने समाज के अध्यक्ष शंभू रजक के नेतृत्व में रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समाज की ओर से संत गाडगे भवन निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी। समाज की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि संत गाडगे भवन का निर्माण होने से रजक समाज को सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। इससे समाज की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा से समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है। प्रतिनिधिमंडल ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भवन निर्माण की दिशा में 25 लाख रुपये की घोषणा समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष शंभू रजक, उपाध्यक्ष परमेश निर्मलकर, सचिव रामरिखलाल रजक, कोषाध्यक्ष प्रीतराम रजक, सह सचिव लवकुमार निर्मलकर, बिलासपुर संभागीय संरक्षक एवं पूर्व रजककार बोर्ड उपाध्यक्ष दुखवाराम निर्मलकर, डॉ. दिनेश बरेठ, शंकर निर्मलकर, मोतीराम रजक, पंच निर्मलकर, लाला निर्मलकर, कर्मा निर्मलकर, छेदेलाल निर्मलकर, झगर निर्मलकर, रामकृपाल रजक, अनिल कुमार निर्मलकर सहित सलाहकार एवं कार्यकारिणी मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा समिति के सलाहकार मंडल से खेलावन निर्मलकर, जागवत निर्मलकर, कलीराम निर्मलकर, संतू निर्मलकर, संतोष निर्मलकर, सरजू निर्मलकर, विष्णु निर्मलकर, राजू निर्मलकर, रूपू निर्मलकर, सोनी निर्मलकर, छोटी निर्मलकर, सीताराम निर्मलकर सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
