मुंगेली। जिले के ग्राम तेलीखाम्ही में समस्त ग्रामवासियों के आयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 7 नवंबर 2026, शनिवार को मां महामाया प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन में अकलतरा से बंशीधर मिश्रा हास्य रस, रीवा से अमित शुक्ला हास्य रस, मुंगेली से देवेंद्र परिहार वीर रस, कटनी से प्रियंका मिश्रा श्रृंगार रस, नांदघाट से कृष्णा भारती हास्य रस, लोरमी से सरकार साहू गीतकार तथा बरमकेला से कमलेश यादव हास्य रस की प्रस्तुति देंगे।
कवि सम्मेलन में हास्य, वीर रस, श्रृंगार और गीत-संगीत की विविध विधाओं का संगम देखने को मिलेगा। अपनी ओजस्वी कविताओं, हास्य व्यंग्य और भावपूर्ण रचनाओं से कवि श्रोताओं को साहित्य की दुनिया से रूबरू कराएंगे।
आयोजकों के अनुसार इस तरह के साहित्यिक आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में साहित्य, संस्कृति और काव्य परंपरा को प्रोत्साहित करना तथा नई पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों एवं आसपास के ग्रामवासियों की सहभागिता अपेक्षित रही। समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों से कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


The News Related To The News Engaged In The Patrika Mungeli Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
