लोकसभा में अमित शाह का विपक्ष पर तीखा प्रहार’वोट चोरी किसे कहते हैं, बताना चाहता हूं’ – गृहमंत्री का बयान


नई दिल्ली। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों का विस्तृत जवाब देते हुए कहा कि सरकार पर अवैध घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करने का आरोप बिल्कुल निराधार है। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता को सर्वोपरि मानती है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों के आरोप लगा रहा है। उन्होंने सदन में कहा, “वोट चोरी किसे कहते हैं, वो बताना चाहता हूं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने न केवल चुनावी तंत्र को मजबूत किया है, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए हैं।

शाह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों के समय बड़े पैमाने पर घुसपैठियों को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाता था, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने इस पर पूर्ण विराम लगाया है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

गृहमंत्री के इस वक्तव्य के दौरान सदन में कई बार हंगामे की स्थिति बनी, मगर उन्होंने अपनी बात द्रढ़ता के साथ रखी। शाह ने कहा कि विपक्ष को बेबुनियाद आरोप लगाने के बजाय तथ्यों के साथ बहस करनी चाहिए।

सत्र के दौरान चुनाव सुधार, सीमा सुरक्षा और मतदाता सूची के अद्यतन जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहे। सरकार ने दोहराया कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतंत्र की पवित्रता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *