प्लेसमेंट कैंप में 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन


मुंगेली, जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर, जमकोर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ना तथा उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप उपयुक्त पदों पर चयन सुनिश्चित करना था।

प्लेसमेंट कैंप में कुल 44 आवेदक उपस्थित हुए, जिनमें से 12 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों का द्वितीय चरण का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जिसके उपरांत 7 दिवस के भीतर अंतिम नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

कैंप में दो निजी कंपनियों एवं नियोजकों ने भाग लिया। इन कंपनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी शैक्षणिक योग्यता, संप्रेषण कौशल, व्यवहारिक बुद्धिमत्ता तथा कार्यक्षेत्र की समझ का मूल्यांकन किया गया।

प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्लेसमेंट कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *