सक्ती |रिपोर्टर तुला राम सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने ग्राम तुषार और जैजैपुर क्षेत्र में संचालित दो आरा मशीनों पर छापेमार कार्रवाई कर अर्जुन प्रजाति की भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार में संचालित राम टिम्बर आरा मशीन की जांच के दौरान परिसर से अर्जुन प्रजाति के 462 लठ्ठे बरामद किए गए। इनका कुल आयतन लगभग 97.200 घन मीटर आंका गया है। मौके से दो बैंड सॉ मशीनें भी जब्त की गईं।
इसी तरह जैजैपुर क्षेत्र में संचालित जी.आर. आरा मशीन के निरीक्षण में 530 नग अर्जुन प्रजाति के लठ्ठे पाए गए, जिनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से एक बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गई।
वन अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच के दौरान संबंधित संचालकों द्वारा लकड़ी से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। दस्तावेजों के अभाव में अवैध भंडारण की आशंका के आधार पर पूरी लकड़ी और मशीनों को जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और भंडारण के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

