मुंगेली |वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में मुंगेली पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के अंतर्गत जिले सहित बाहर के क्षेत्रों में फरार 41 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
यह कार्रवाई पांच दिनों के भीतर मुंगेली जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों के साथ-साथ रायपुर और बिलासपुर में की गई। गिरफ्तार आरोपी जेल ब्रेक, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार थे, जिनके खिलाफ संबंधित न्यायालयों से स्थायी वारंट जारी थे।
अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की सूचना से फरार आरोपियों तक पहुंच संभव हो सकी।
गिरफ्तार वारंटियों में सिटी कोतवाली मुंगेली से 15, लोरमी से 7, पथरिया और सरगांव से 5-5, जरहागांव से 4, लालपुर से 2 तथा चिल्फी, साकेत चौकी और खुड़िया क्षेत्र से 1-1 आरोपी शामिल हैं। वहीं, पथरिया और फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र के दो स्थायी वारंटियों की मृत्यु हो जाने के कारण उनके वारंट अदम तामिल रहे।
पुलिस ने वर्ष 2019 में जिला जेल मुंगेली से फरार हुए एक स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही रायपुर कोर्ट से जारी दो और बिलासपुर कोर्ट से जारी एक स्थायी वारंट का भी सफलतापूर्वक तामिलीकरण किया गया।
मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। इस कार्रवाई में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

