बिलासपुर: जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला बिलासपुर में सामने आया है। एफएम ग्रुप के डायरेक्टर और उनके साथियों पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक क्लर्क से 13 लाख 50 हजार रुपए वसूलने और न तो जमीन की रजिस्ट्री कराने और न ही रकम लौटाने का आरोप है।
पीड़ित रविकांत शर्मा, निवासी सांई नगर, उसलापुर, जो कि कलेक्टर कार्यालय में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं, ने इस संबंध में सकरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, रविकांत शर्मा ने सकरी क्षेत्र के अमेरी पटवारी हल्का अंतर्गत स्थित 940 वर्गफुट जमीन खरीदने के लिए एफएम ग्रुप के संचालक शोहेल मुर्तजा से एग्रीमेंट किया था। आरोपियों ने बताया था कि उक्त जमीन एफएम ग्रुप के नाम पर रजिस्टर्ड है।

रविकांत शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर 2023 को उन्होंने प्रारंभिक राशि के तौर पर 50 हजार रुपए नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में नकद और चेक के माध्यम से कुल 13 लाख 50 हजार रुपए शोहेल मुर्तजा को दिए गए। शेष 2 लाख 75 हजार रुपए जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।

एग्रीमेंट में शोहेल मुर्तजा के साथ वसामा आसमी, नंदन और मोहम्मद अनीस कादरी भी शामिल थे। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही पैसे वापस किए गए।
बाद में एग्रीमेंट को रद्द कर दिया गया और पैसे लौटाने के नाम पर रविकांत शर्मा को 5 लाख 50 हजार रुपए का चेक दिया गया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपियों ने हर महीने 1 लाख रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन एक भी किश्त नहीं दी गई।
काफी परेशान होने के बाद रविकांत शर्मा ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

