आबकारी विभाग मुंगेली की छापेमार कार्रवाई
ग्राम गोइन्द्री में 8 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त


मुंगेली, जिले में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के तहत कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने ग्राम गोइन्द्री में छापेमार कार्रवाई करते हुए 8 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 40 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि मौके से आरोपी कार्तिक राम यादव को पकड़ा गया है। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के साथ-साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त पथरिया प्रभारी उम्मी रूमा सहित आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *