मुंगेली जिले ने फिर रचा इतिहास, पुलिस आरक्षक भर्ती में छत्तीसगढ़ में लहराया परचम


मुंगेली। जिले ने एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी प्रतिभा और मेहनत का परचम लहराया है। हाल ही में संपन्न हुई पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में मुंगेली जिले के होनहार छात्र विक्रम ठाकुर ने पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं मयंक सिंह ठाकुर ने मुंगेली जिले में पहला स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

इतना ही नहीं, इस भर्ती परीक्षा में मुंगेली जिले से कई अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। सफल छात्रों में भूपेंद्र सिंह राजपूत, रवीन्द्रनाथ खुंटे, अजीत चतुर्वेदी, सूर्यप्रकाश पटेल, दीप कुमार पटेल, शैलेन्द्र निर्मलकर, अजय साहु, हरीश जयसवाल, नरेश भास्कर और सुकांत ध्रुव शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों की सफलता ने पूरे जिले में खुशी और गौरव का माहौल बना दिया है।

सफल छात्रों से बातचीत में उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ बिलासपुर पीसीएस कोचिंग सेंटर, मुंगेली को दिया। छात्रों का कहना है कि कोचिंग सेंटर ने न सिर्फ उन्हें सही दिशा दी, बल्कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ परीक्षा की तैयारी करवाई।

छात्रों ने विशेष रूप से बताया कि कोचिंग सेंटर में अमित सर और उनकी पूरी टीम ने लगातार मेहनत करवाई और मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार किया। सही रणनीति, नियमित अभ्यास और सकारात्मक वातावरण के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी।

मुंगेली जिले के इन सभी सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिलेवासियों ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *