ताज़ा खबर: पत्रकार का मोबाइल हैक, हैकर ने परिजनों से मांगी फिरौती


मुंगेली। स्थानीय पत्रकार अनिल पात्रे भईया का मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है। अज्ञात साइबर अपराधी उनके व्हाट्सऐप व अन्य माध्यमों से उनके परिजनों और परिचितों को संदेश भेजकर ₹2000 की मांग कर रहा है। घटना सामने आने के बाद पत्रकार समुदाय में चिंता और रोष दोनों देखने को मिल रहा है।

सूचना के अनुसार, अनिल पात्रे का मोबाइल अचानक हैकर के नियंत्रण में चला गया, जिसके बाद लगातार लोगों को पैसे भेजने संबंधी संदेश प्राप्त होने लगे। पत्रकार ने स्पष्ट अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में कोई रकम न भेजें, यह पूरी तरह से साइबर ठगी का मामला है।

अनिल पात्रे ने बताया कि मामला गंभीर होने के चलते वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने सभी परिचितों और पाठकों से सतर्क रहने की अपील की है।

सावधानी बरतें

  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • UPI या QR कोड के माध्यम से पैसे न भेजें।
  • ऐसी किसी भी घटना की तुरंत शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *