पंडरिया में बजरंग ट्रैक्टर्स आउटलेट का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे मुख्य अतिथि


पंडरिया (कवर्धा):
कवर्धा जिले में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए शनिवार को कवर्धा–पंडरिया मार्ग स्थित रौहा में बजरंग ट्रैक्टर्स का शुभारंभ किया गया। यह आउटलेट स्वराज ट्रैक्टर्स का अधिकृत डीलरशिप है। उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बजरंग ट्रैक्टर्स की स्थापना वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्यमी अशोक चंद्राकर द्वारा की गई है। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र के लिए इस पहल के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आयोजकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंडरिया और आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए यह डीलरशिप एक महत्वपूर्ण पहल है। आधुनिक कृषि यंत्रों की उपलब्धता से खेती को अधिक उत्पादक और लाभकारी बनाया जा सकता है। उन्होंने अशोक चंद्राकर को इस नए उद्यम के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल ग्रामीण विकास को गति देंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने की। उन्होंने कहा कि पंडरिया और आसपास के ब्लॉकों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। स्वराज ट्रैक्टर्स जैसे भरोसेमंद ब्रांड की उपलब्धता से किसानों को यंत्रीकरण में सुविधा मिलेगी और उन्हें उपकरणों एवं सर्विस के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बजरंग ट्रैक्टर्स के शुभारंभ को क्षेत्र में कृषि प्रगति की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि मशीनों के उपयोग से किसानों की लागत घटेगी, कार्यक्षमता बढ़ेगी और उत्पादन में सुधार होगा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वराज ट्रैक्टर्स की मजबूती, बेहतर प्रदर्शन और किसान-हितैषी छवि पर प्रकाश डाला। बताया गया कि बजरंग ट्रैक्टर्स में ट्रैक्टर्स के साथ-साथ आधुनिक कृषि उपकरण, स्पेयर पार्ट्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी, जिससे किसानों को समय पर और सहज सेवा मिल सकेगी।

उद्घाटन समारोह में पंडरिया, लोरमी, मुंगेली और पथरिया ब्लॉकों से बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुधीर चौरसिया, प्रमोद नायक, ममता चंद्राकर, अन्नपूर्णा चंद्राकर, लेखनी चंद्राकर, नवीन जायसवाल, घनश्याम वर्मा, ठनेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, जवाहर साहू, सोनू चंद्राकर, विष्णु साहू, मयरानी सिंह, हमीन मंगेशकर, शकीरा खान, उर्मिला यादव, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, रानू कश्यप, सलीक बंजारे, धनंजय दुबे, दीना कश्यप, हरेंद्र कश्यप, गोलू कश्यप, जाकिर हुसैन, खेम बघेल, सोहन वर्मा, लोकराम साहू, एजाज खोखर, रणजीत सिंह, लाला साहू, हेमंत मणिकपुरी, तोरण खांडे, राजू मिरी, प्रदीप चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, तारा कश्यप, वीरेंद्र चंद्राकर, अरुण कुलमित्रा, रमेश कश्यप, श्याम सुंदर शांडिल्य, संजीव पांडेय, श्रेयांश चंद्राकर, प्रियांश चंद्राकर और ललित ध्रुव शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में अशोक चंद्राकर ने सभी अतिथियों, किसानों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि बजरंग ट्रैक्टर्स किसानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और क्षेत्र में कृषि विकास को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *