रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार, 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र
CGPSC प्रीलिम्स परीक्षा प्रदेश के 33 जिलों में आयोजित की जाएगी। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, जशपुर, बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, सरगुजा (अंबिकापुर), कोरिया (बैकुण्ठपुर), बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, गरियाबंद सहित अन्य जिले शामिल हैं।
परीक्षा की तिथि और समय
- तिथि: 22 फरवरी 2026
- दिन: रविवार
- प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (सामान्य अध्ययन)
- द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (अभिरुचि परीक्षा)
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षार्थियों के लिए सख्त निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से लाएं
- प्रवेश द्वार पर सख्त फ्रिस्किंग की जाएगी
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
- सख्त ड्रेस कोड लागू: केवल हल्के रंग के आधे बांह वाले कपड़े पहनकर ही प्रवेश मिलेगा
- गहरे रंग के कपड़े और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा
कुल पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 238 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रमुख पद इस प्रकार हैं:
- डिप्टी कलेक्टर – 14 पद
- उप पुलिस अधीक्षक (DSP) – 28 पद
- नायब तहसीलदार – 51 पद
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) – 29 पद (4 वर्ष बाद पुनः शामिल)
- वाणिज्यिक कर अधिकारी
- जिला आबकारी अधिकारी
- सहायक संचालक
- जिला रजिस्ट्रार
- राज्य वित्त सेवा अधिकारी
- जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी
प्रवेश पत्र की जानकारी
CGPSC ने 10 फरवरी 2026 को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजे जाएंगे।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

