रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से प्रारंभ हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सत्र की शुरुआत में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिस पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव लाया जाएगा। सत्र के पहले ही दिन प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025–26 सदन के पटल पर रखा जाएगा। साथ ही सभापति तालिका की भी घोषणा की जाएगी।
24 फरवरी को पेश होगा बजट
छत्तीसगढ़ विधानसभा का वार्षिक बजट 24 फरवरी को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी दोपहर 12.30 बजे सदन में वर्ष 2026–27 का आय-व्ययक प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद 25, 26 और 27 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी।
20 मार्च तक चलेगा सत्र, 15 बैठकें प्रस्तावित
छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। 27 फरवरी के बाद 28 फरवरी से 8 मार्च तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी।
इस अवधि में 28 फरवरी (शनिवार), 1 मार्च (रविवार), 2 मार्च (सोमवार), 3 मार्च (होलिका दहन), 4 मार्च (होली), 5 और 6 मार्च को बैठक नहीं होगी। इसके बाद 9 मार्च से एक बार फिर विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी।
बजट सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों की निगाहें सरकार के आर्थिक एजेंडे और विकास योजनाओं पर टिकी हुई हैं।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

