कवर्धा। छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और मातृभाषा के संवर्धन को लेकर एक नई जनजागरूकता पहल की शुरुआत हुई है। मोर चिन्हारी अभियान के अंतर्गत पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने “पानी बचाओ, बानी बचाओ” अभियान का आगाज किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज को जल स्रोतों के संरक्षण के साथ-साथ मातृभाषाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर अभियान की शुरुआत बांकी स्थिति हॉफ नदी के उद्गम स्थल से की गई। पहले दिन की पदयात्रा दूसरे दिन पंडरिया में संपन्न हुई।
पंडरिया में पदयात्रियों का भव्य स्वागत
पंडरिया पहुंचने पर पदयात्रियों का स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने जल स्रोतों के संरक्षण और मातृभाषा के संवर्धन की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। अभियान के संयोजक डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने कहा कि आज दुनिया भर में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है और कई मातृभाषाएं लुप्त होने के कगार पर हैं। ऐसे समय में नदियों और भाषाओं, दोनों के प्रति समाज को सजग होना होगा।
जल संकट पर जताई चिंता
पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने कहा कि गर्मी के मौसम में गांवों और शहरों में जल संकट विकराल रूप ले लेता है। कई नदियां अब केवल बरसाती स्वरूप में सिमटती जा रही हैं, जिनमें हॉफ नदी भी शामिल है। यदि समय रहते ठोस संरक्षण प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
28 फरवरी से शुरू होगा अभियान का दूसरा चरण
अभियान का दूसरा चरण 28 फरवरी से हॉफ नदी के पंडरिया क्षेत्र से शुरू होगा। यह पदयात्रा अंधियारखोर, बुचीपारा सहित सैकड़ों गांवों से गुजरते हुए 2 मार्च को नांदघाट में शिवनाथ नदी के संगम स्थल पर समाप्त होगी।
अभियान का स्पष्ट संदेश है कि जल और मातृभाषा दोनों ही हमारी जीवनरेखा और पहचान की आधारशिला हैं। इन्हें बचाना केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Patrika Mungeli is a digital news platform delivering verified, reliable, and timely information across Politics, Society, Youth Affairs, Sports, and Entertainment. Headquartered in Bilaspur, Chhattisgarh, the platform is committed to ethical journalism and factual reporting.
Owned and led by Gautam Kulmitra, Patrika Mungeli continues to strengthen its role as a trusted source of news for its regional and digital audiences.
🌐 www.patrikamungeli.com

