सहकारिता प्रकोष्ठ में डॉ. गीता सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी


बिलासपुर: भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ में बिलासपुर की समाजसेवी डॉ. गीता सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और संगठन मंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे द्वारा की गई।

डॉ. गीता सिंह लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूहों और विभिन्न सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही मध्यान्ह भोजन रसोइया कल्याण संघ और बिहान से जुड़ी महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। रसोइया कल्याण संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी कौशिक ने कहा कि डॉ. गीता सिंह को यह जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

इस दौरान कृष्णा कंवर, शांति बाई, अन्नपूर्णा (चांपा), लक्ष्मी महंत, सुनीता मिरी (कोरबा), विनोद खांडे (बिलासपुर), गायत्री साहू (कांकेर) और रूखमणी पांडे (सिवनी) सहित बिहान की टीम लीडरों ने भी डॉ. गीता सिंह को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

सभी ने उम्मीद जताई कि डॉ. गीता सिंह अपने अनुभव और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने और सहकारिता से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *